Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

भाजपा के शासन में महिलाओं को किया गया सशक्त : नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक नहीं होने के बावजूद पिछले 10 सालों में जबरदस्त विकास हुए हैं, डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए यहां विकास करवाने का काम किया है,जबकि यहां के विधायक को विकास की पड़ी ही नहीं थी। कांग्रेस की नीति अवैध कालोनियां पर अपना घर भरने की रही है,लेकिन मनोहर लाल की सरकार ने सभी कॉलोनियों को अधिकृत कर वहां पर बिजली, पानी, सीवर, सड़क बनाने का फैसला किया और इस फैसले का एनआईटी को काफी लाभ हुआ। फिर भी अगर कुछ समस्या रह गई है तो उसे 4 जून के बाद पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लिए महिलाएं वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं रही। उन्होंने महिलाओं का वोट लेकर महिलाओं का शोषण करने का काम किया। आज जो लोग राहुल गांधी के पास बैठते हैं,वह महिलाओं के प्रति गलत भाषा का प्रयोग करते हैं जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए। आज हमारी बेटियां सीमा पर देश की रक्षा करने का काम कर रही है और नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल के माध्यम से महिलाओं को 33% आरक्षण विधानसभा और लोकसभा में देने का फैसला किया है। बिल पास हो चुका है और अगली योजना से यह लागू हो जाएगा। नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। अब गरीबों को अपने इलाज की चिंता नहीं सताती आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रुपए का इलाज वह किसी भी बड़े अस्पताल में हर साल करवा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबों की रेखा से बाहर निकालने में सफल हुए हैं। कोरोना काल को याद करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 8 महीने से भी कम समय में दो वैक्सीन तैयार करवाई और देश के लोगों को उसे फ्री में लगाने का काम किया। विपक्ष उस समय भी लोगों को बरगलाने का काम करता था और इसे मोदी वैक्सीन बताकर इस बात का प्रचार करता था कि वैक्सीन लगवाने से उनकी मौत हो जाएगी। जबकि यह लोग खुद कमरे में जाकर वैक्सीन लगवाने का काम करते थे। इन लोगों ने अफवाहें फैला कर गरीब मजदूरों को सड़क पर आने पर मजबूर किया लेकिन नरेंद्र मोदी ने उन लोगों के लिए ट्रेन चलाकर उन्हें घर भेजने का काम किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को गालियां देने का काम करते थे लेकिन आज कांग्रेस के भ्रष्टाचार की प्लानिंग का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की नीति बनाई और प्रदेश के 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज या तो बन चुके हैं या बन रहे हैं और बाकी जिलों में भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। हरियाणा में एमबीबीएस की सीट भी अब कई गुना हो गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 2014 में भाजपा का 282 सीटें मिली थी। 2019 में यह 303 हो गई। इस बार यह 400 पार हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में विकसित भारत का संकल्प किया है और विकसित भारत में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सब मजबूत होंगे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और एक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

भाजपा 75 तो दूर 25 का आंकड़ा भी छू ले तो गनीमत है : दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

मनमाने ढंग से ‘वन रैंक, वन पेंशन’ को कमजोर कर मोदी सरकार ने 30 लाख भूतपूर्व सैनिकों को किया निराश-कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x